महर्षि टाइम्स
बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेशचन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.06.2026 को मा0 सी0जे0एम0 न्यायालय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्लू मु0नं0 2446/20 सरकार बनाम दिनेश राजभर मु0अ0सं0 272/17 धारा 304 भादवि0 थाना भीमपुरा जनपद बलिया से सम्बन्धित वारण्टी *अभियुक्त दिनेश पुत्र स्व0 त्रिभुवन निवासी ग्राम चरौवां थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 58 वर्ष* को उसके घर के पास से तथा मा0 न्यायालय एसीजेएम प्रथम बलिया द्वारा जारी एन0बी0डब्लू0 मु0नं0 4106/11 सरकार बनाम सुरेश व अन्य धारा 323,504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राजपति निवासी ग्राम चरौंवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त वारण्टीयों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
