ओम प्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) भारतीय स्टेट बैंक कसौन्डर शाखा के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह का स्थानांतरण प्रशासनिक कार्यालय के लिए हो गया है. उनके सम्मान में उनका विदाई कार्यक्रम बीसी एवं समस्त स्टाफ के द्वारा किया गया. उनके तीन वर्ष के शानदार कार्यकाल के लिए सभी ने प्रशंसा किया. उन्हें फूलमालाओं के साथ स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार भी भेट स्वरूप दिया गया. उनका चार्ज लेने बेल्थरा रोड से संतोष राय जी आ गए हैं. नये आये शाखा प्रबंधक का स्वागत सभी बीसी के तरफ से अखिलेश सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से आयुष, विवेक सिंह, लल्लन प्रसाद, शमशेर यादव, उपाध्याय जी, हरेराम सिंह, अशोक सिंह, सुमन सिंह, अनुज सिंह, सत्यप्रकाश आदि रहे. सभी आगंतुकों के प्रति आभार व संचालन अखिलेश सिंह ने किया.
