खराब सड़क से परेशान नागरिक सरकार को कोस रहे

MAHARSHI TIMES
0


 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। ब्लाक का खारी ग्राम सभा जहां के क्षेत्र के  ग्रामीण जनों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने रास्ते के लिए काफी प्रयास किया लेकिन यहां पर दो पार्टी बन गई और दोनों में मुकदमा चल गया, यहां पर एसडीएम साहब आए और विकासखंड अधिकारी से भी शिकायत की गई आश्वासन दिया जाता है लेकिन काम नहीं किया जाता है रोड तो सरकारी है लेकिन इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी लकवा मार गया है यहां का रोड बरसों से खराब है लेकिन अनेकों पत्रकार है किसी की नजर नहीं है ना ही किसी अधिकारी की ना ही किसी सांसद और विधायक की, तो सरकार की नजर कैसे जा सकती है सरकार को तो आईना हमारे मीडिया और विधायक और सांसद जी दिखाएंगे क्योंकि हर जगह माननीय मुख्यमंत्री जी का उपस्थित संभव नहीं है, रास्ते के चलते यहां के बच्चे स्कूल जाने से परेशान है, महिलाएं मंदिर पर पूजा करने के लिए नहीं जा सकती, शादी विवाह का समय चल रहा है लोग यहां पैदल नहीं चल सकते, यहां के लोग को तो खैर आदत सी बन गई है लेकिन क्षेत्र का आगमन होने के कारण सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अगर सरकार के पास धन की कमी है तो तत्काल यहां कंक्रीट और मिट्टी डालकर रास्ते को तुरंत चालू किया जाय क्योंकि गर्मी में यहां रास्ते का ऐसी हालत बनी हुई है बरसात में तो क्या हाल होगा राम भरोसे, ऐसे ही छोटे-छोटे विकास का ना होना कोई सरकार की कमी नहीं है सरकार तो चाहती है कि हर जगह कि  सड़क गड्ढा मुक्त हो, लेकिन कुछ अधिकारी गण सरकार के माथे पर विकास का टीका लगाना चाहते हैं, जिसमें यहां का एक बड़ा उदाहरण है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top