डीएम-एसपी ने सराफा व्यापारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। मा० प्रधानमंत्री एवं मा० मुख्यमंत्री द्वारा देशवासियों और प्रदेशवासियों से की गई अपील के क्रम में शनिवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सराफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव तथा स्वर्ण आयात में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा करना रहा। अधिकारियों ने बताया कि भारत विश्व के प्रमुख स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है और हर वर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा डॉलर के रूप में सोने के आयात पर खर्च होती है। इससे डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका प्रभाव देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि वे एक जिम्मेदार नागरिक एवं सजग व्यापारी की भूमिका निभाते हुए स्वर्ण एवं रजत के ईंट-बिस्कुट की अनावश्यक खरीद-बिक्री और निवेश से बचें, ताकि सोने के आयात में कमी लाई जा सके और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ज्वैलरी एवं गहनों की सामान्य बिक्री पूर्ववत जारी रहेगी और इस संबंध में किसी प्रकार की भ्रांति न फैलाई जाए। कार्यक्रम में सराफा मंडल बलिया के अध्यक्ष श्री सुनील सर्राफ, महासचिव श्री अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार वर्मा, श्री विश्वनाथ वर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त श्री बजरंगी यादव, श्री अनिल कुमार, श्री सुजीत यादव तथा सहायक आयुक्त श्री विनय कुमार दूबे मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top