स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस का छापा, सात नाबालिग समेत आठ लड़कियां बरामद

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया : नगर के मालगोदाम रोड स्थित चटोरी गली में शुक्रवार को दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बलिया पुलिस के साथ स्पा मसाज सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस ने विभिन्न जनपदों से आकर कार्य कर रही सात नाबालिग समेत आठ लड़कियों को बरामद किया। लगभग पांच घंटे तक पुलिस स्पा सेंटर पर रही, जहां बरामद लड़कियों के साथ मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने लड़कियों का मेडकल परीक्षण कराकर उन्हें वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। साथ ही लड़कियों के परिजनों को सूचना दी गई है। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो मामला पिछले दिनों दिल्ली में हुई पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने गुजरात से एक लड़की को बरामद किया था। पूछताछ के दौरान लड़की ने बलिया के स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग लड़कियों द्वारा कराए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया। इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मालगोदाम रोड की चटोरी गली स्थित एक मसाज सेंटर में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार पार्लर का संचालन मोनू मूल रूप से दिल्ली के मदन गिरी (अम्बेडकर नगर, साउथ दिल्ली) से ही करता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बारे में शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मसाज सेंटर में छापेमारी की है। जहां से कुछ लड़कियां बरामद हुई है। पुलिस उनका मेडिकल कराकर वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द भेज दी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top