पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्दरपुर का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

MAHARSHI TIMES
0

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर बने नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष व सी0सी0टी0 एन0एस0/साइबर कक्ष का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।

महर्षि टाइम्स 

सिकन्दर पुर बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष व सी0सी0टी0एन0एस0/साइबर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। थाना सिकन्दरपुर के भवन, परिसर में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना सिकन्दरपुर के नए रिक्रूट आरक्षीयों के रहने-खाने के लिए बैरक और मेस का निरीक्षण कर सर्व सम्बन्धित को समुचित व्यवस्था करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना सिकन्दरपुर के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत नए प्रशिक्षु महिला कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया ।

थाना सिकन्दरपुर पर मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारीयों को यक्ष (YAKSH) एप के बारे अवगत कराते हुए  बताया गया कि यह उन्नत AI-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर रियल-टाइम निगरानी और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। इसमें अपराधियों का डेटाबेस, फेस रिकग्निशन, वॉयस सर्च और गैंग एनालिसिस जैसी तकनीकें शामिल हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी ।  साइबर क्राइम (Cyber Crime) इंटरनेट या डिजिटल उपकरणों (कंप्यूटर, स्मार्टफोन) का उपयोग करके की जाने वाली एक अवैध गतिविधि है, जिसका उद्देश्य वित्तीय चोरी, निजी जानकारी चुराना या नुकसान पहुँचाना होता है। यह हैकिंग, फ़िशिंग, वित्तीय धोखाधड़ी (OTP धोखाधड़ी) और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे रूपों में हो सकता है। इस संबंध में महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मीयों व आमलोगों को जागरुक करने हेतु संबंधित अधि0/कर्म0 को निर्देशित किया गया । 

सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, रजिस्टरों की देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।

पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत शहर, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण/पैदल गस्त किया गया । भ्रमण/पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग की अपील की गयी ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर मूलचंद्र चौरसिया व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top