महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 कृष्णा नन्द विश्वकर्मा मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन तलाश वांछित में सुखपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर भोजपुर मठिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर पर *02 नफर अभियुक्त 1. राम करन कश्यप उर्फ सुखारी पुत्र श्रीराम निवासी सुर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष 2. परमहंस उर्फ करन पुत्र पंचलाल केवट निवासी सहजा थाना मनसाही जनपद कटिहार बिहार उम्र करीब 20 वर्ष* को चोरी की ई-रिक्शा चेचिस नम्बर MCHJSAJU18 C000755 व इन्जन नम्बर JSAM5865 को अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त ई रिक्शा को बरामद करते हुए अभियुक्तगण को समय करीब 21.37 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
