महर्षि टाइम्स
रसडा़ (बलिया) उप कृषि निदेशक बलिया द्वारा प्रेश विज्ञ्यप्ति जारी कर बताया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवतापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना जनपद में संचालित है।
जिसमे -उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्व विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन- उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी हैं, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हों, पात्र होंगे।
योजना मे आयु* 40 वर्ष से अधिक न हो, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट है।
चयन प्रक्रिया-जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन किया जायेगा।
इस आवेदन प्रक्रिया मे आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/Agrijuction पर दिये गए लिंक के माध्यम से आॅनलाइन किया जायेगा सकता है।
आवेदन की अन्तिम तिथि 30 मई, 2026 निर्धारित है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नही होगा।
योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी सम्बन्धित जनपद के उप कृषि निदेशक या तहसील के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
