महर्षि टाइम्स
बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने और ड्यूटी में किसी प्रकार की शिथिलता को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं पर तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और चालक शामिल है। इस आदेश के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। जारी आदेश के अनुसार इन सभी तबादलों को जनहित और प्रशासनिक हित में लिया गया निर्णय बताया गया है।
एसपी ने का. पुनीत चौरसिया, का. आलोक कुमार, कांस्टेबल राजन यादव, का. मयंक यादव ,चालक हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल रमाकांत यादव, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल रंजीत यादव, कांस्टेबल सालिक राम वर्मा, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश चौहान, कांस्टेबल धनंजय यादव, हेड कांस्टेबल रितेश सिंह, कांस्टेबल रामपाल, कांस्टेबल जितेंद्र पासवा, हे.मु. धर्म प्रकाश गौतम, कांस्टेबल बबलू रैना, का. मु. अशोक मौर्य को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है।

