जे एन सी यू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान फेज 5. 0 के दूसरे चरण के अंतर्गत पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 'पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. निहारिका यदुवंशी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।जनसंचार के इस दौर में महिलाओं की सक्रिय भूमिका है।महिलाओं को इस मुकाम तक पहुंचने में लम्बा संघर्ष करना पड़ा है।आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में महिलाओं ने अपने कौशल से चमक बिखेरी है। डॉ.विनय कुमार ने कहा कि महिलाएं आज दुनिया का नेतृत्व कर रही है। पत्रकारिता में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से समाज को नई राह दिखा रही है।

इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा,डॉ.प्रियंका सिंह ,डॉ.अजय चौबे,डॉ.अनुराधा राय,डॉ.लालविजय सिंह,डॉ.संदीप यादव डॉ.अमर सिंह डॉ.पी.के.यादव,सुश्री रूबी, डॉ उपेंद्र मौर्या आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top