जे0एन0सी0यू0 में सम सेमेस्टर की 18 विषयो की परीक्षा हुई आयोजित

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण तथा कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक एस.एल. पाल के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

परीक्षाएं तीन पालियों, क्रमशः पहली पाली सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 11:00 से 1:00 बजे और तीसरी पाली शाम 3:00 से 5:00 बजे में आयोजित हो रही है। परीक्षाएं 22 मई, 2025 तक संचालित होगी। आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में कुल 18 विषयों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें लगभग 710 विधार्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया।

परीक्षा का सफल संचालन

केंद्र व्यवस्थापक, डॉ. पुष्पा मिश्रा और सहायक केंद्र व्यवस्थापक, डॉ. छबिलाल और डॉ. शशि भूषण की देखरेख में किया जा रहा है।

परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए आंतरिक उड़न दस्ता का गठन कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह के निर्देशन में किया गया है, जिसमें डॉ. रूबी सहित अनुशासन समिति के सभी सदस्य शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top