जिहादी मानसिकता से ग्रसित विधर्मियों को सुधरने की चेतावनी : मंगल देव चौबे

MAHARSHI TIMES
0


*व्यापक प्रदर्शन करेगा बजरंग दल* 

महर्षि टाइम्स 

बलिया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्धसामाजिक संगठन बजरंग दल बलिया ने विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के नेतृत्व में देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु डी एम महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल बलिया ने देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर राष्ट्रपति महोदया का ध्यान आकर्षित करने का कार्य किया एवं कहा कि आज देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली 'विकृत जिहादी मानसिकता' वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। हाल ही में नासिक (TCS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। अमरावती में अकेले मुस्लिम जिहादी मोहम्मद अयाज द्वारा 180 नाबालिग हिन्दू कन्याओ का शोषण कर अश्लील वीडियो बनायें ओर ब्लैकमेल करने जैसा गंभीर जिहादी मामला हुआ। देश भर में जिहादियों द्वारा हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण कराया गया। देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से विशेष समुदाय द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। साथ ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। अतः इस ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल बलिया ने राष्ट्रपति महोदया से ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित, सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों का निराकरण, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू एवं जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग की ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top