महर्षि टाइम्स
बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्विद्यालय के कुलपति प्रो॰ संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में और नोडल अधिकारी डॉ० अनुराधा राय के निर्देशन में सशक्त नारी , सशक्त भारत : चुनौतियां और समाधान विषय पर प्राचीन इतिहास और मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के संयोजन से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में कुल 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के आनन्द देव राणा को प्रथम , इसी विभाग के शाश्वत राय को द्वितीय व कृष्णा कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । चौथे स्थान पर किरण कुमारी चौहान व कु . विनीता सिंह ( प्राचीन इतिहास विभाग ) रहीं जबकि पांचवे स्थान पर सुधांशु पाण्डेय , कुमारी शांभवी तथा सूरज चौधरी सभी मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग रहे । प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. विनीत कुमार सिंह द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण हेतु कुलानुशासक डॉ० प्रियंका सिंह , छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० अजय कुमार चौबे , डॉ० नीरज सिंह , डॉ० अभिषेक मिश्र , डॉ० संजीव कुमार तथा डॉ० विजय शंकर पाण्डेय आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

