जे एन सी यू में शहीद मंगल पाण्डेय को किया गया याद एवं वाणिज्य और प्रबंध शास्त्र विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित जय प्रकाश नारायण सभागार में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि शहीद मंगल पांडे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम बलिदानी के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। युवाओं को शहीद मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उसे अपने जीवन में धारण करने का प्रयास करना चाहिए। वर्तमान समय में हम सभी आजादी का अनुभव कर पा रहे हैं, यह शहीद मंगल पांडे जैसे बलिदानियों की देन है, इसलिए कुलपति ने छात्रों से आह्ववान किया कि भारत को आज़ाद कराने में योगदान देने वाले सभी बलिदानियों के बलिदानों को हमेशा अपने विचारों में याद रखें। शहीद दिवस कार्यक्रम के समापन के पश्चात वाणिज्य और प्रबंध शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियर का विदाई समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, विदाई का अर्थ संस्थान से अलग होना नहीं है बल्कि जीवन में सफल होकर संस्थान और समाज को लौटाना होता है। शिक्षा का अंतिम पड़ाव नौकरी का मुहाना नहीं है बल्कि उद्यमी बनकर देश और समाज का विकास करना है। उन्होंने कहा की संस्थान ही छात्रों के भीतर अनुशासन, धैर्य ,विनम्रता, उत्पन्न करता है और भावी जीवन में यही उन्हें सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। अंत में सभी ने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्विद्यालय के निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा, डॉ अजय चौबे और डॉ विनीत सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं और  संदेश प्रेषित किया। 

इस अवसर पर विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर विजय शंकर पांडे, नीलमणि त्रिपाठी, विवेक कुमार, प्रीति ओझा, मनसा पांडे  के साथ-साथ अन्य विभाग के प्राध्यापक गण भी उपस्थित रहे। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेकानंद,विनय सिंह , अरमान कुमार सिंह,रागिनी, आकृति, पल्लवी चांदनी, शुभम तिवारी, आदित्य संजना, जाह्नवी सिंह, प्रजन्या आदि  ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन पल्लवी और प्रजन्या ने  किया। इस अवसर पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड के विद्यार्थी अमन कुमार को दिया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top