महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना दोकटी पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी द्वारा प्रार्थी के खेत मे लगे पिलर को तोड़ देना तथा ट्युबवेल के कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखा बैटरी व सोलर प्लेट चुरा लेना तथा उलाहना देने जाने पर जान से मारने कि धमकी देने के संबंध मे कार्यालय दाखिल किए जिस पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 53/2026 धारा 305(a)/324(1)/351(3) बी0एन0एस0 थाना दोकटी जनपद बलिया पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 09.04.2026 को थाना दोकटी पुलिस टीम के उ0नि0 दिलिप कुमार यादव, उ0नि0 गिरिशचन्द्र , मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित *अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह निवासी बहुआरा थाना दोकटी जनपद बलिया को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अभि0 के पास से 01 अदद सोलर पैनल व 01 अदद बैट्री बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे थाना 317(2) बी0एन0एस0 कि बढ़ोत्तरी कि गयी है । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है
