चेयरमैन अमरजीत सिंह की माता रुक्मिणी देवी का निधन, टोंस नदी पर हुआ अंतिम संस्कार

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया चितबड़ागांव। नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह की माता रुक्मिणी देवी का 85 वर्ष की अवस्था में रविवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सोमवार को चितेश्वर नगर स्थित टोस नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अश्विनी कुमार सिंह ने दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग,जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक और समाजसेवी मौजूद रहे।

दिवंगत रुक्मिणी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top