106 वर्षीया स्वतंत्रता सेनानी फूलमती देवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद रवि किशन शुक्ला

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के महुलानपार गांव निवासी एवं गुरु गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह की दादी स्वतंत्रता सेनानी फूलमती देवी के निधन के बाद आयोजित ब्रह्म भोज कार्यक्रम से पूर्व में रविवार की शाम गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फूलमती देवी के व्यक्तित्व और योगदान को याद किया

इस दौरान सांसद रविकिशन ने कहा कि आज के युग में जहां लोग 50 की उम्र भी पार नहीं कर पा रहे हैं 55 और 50 की उम्र में मृत्यु हो जा रही है, स्वतंत्रता सेनानी वही माता फूलमती देवी 106 वर्ष अपनी सादगी और तपस्या से पूरी की और उनको नमन करता हूं। वहीं उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद महिला आरक्षण बिल पर कहा कि इस बिल से परिवारवाद वालों को डर लगा है। राहुल अपनी बहन को आगे नहीं देखना चाहते हैं, जो विपक्षी पार्टियां है वह नहीं चाहती है की बहन बेटियां घर से बाहर निकले, वह चाहते हैं कि घर में ही झाड़ू पोछा करें। मां और पत्नी संभाल रही है तब यह लोग नेतागिरी कर रहे हैं। प्रचार में उनकी पत्नियां आ रही हैं तब इन लोग को वोट मिल रहा है। वह जमाना बदल गया अब महिला और पुरुष को एक साथ चलना चाहिए यही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है। 

सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि 8 अप्रैल को 106 वर्ष की आयु में फूलमती देवी का निधन हो गया था। उनके सम्मान में 21 अप्रैल को ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र भर से लोग शामिल हो रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top