महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना रेवती पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वादी के मकान के कमरे मे रखे फूल के बर्तन व गहनें चोरी हो गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 अवनीश त्रिपाठी मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर *अभियुक्त 1.भोला प्रसाद पुत्र अनंत प्रसाद निवासी बिन्द टोली तिवारी की मिल्की रानीगंज थाना बैरिया जनपद उम्र करीब 28 वर्ष 2.शैलेश कुमार पुत्र देवमुनि प्रसाद बिन्द टोली तिवारी की मिल्की रानीगंज थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष* को कोलनाला तिराहा के पास से समय 02.45 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से चोरी हुआ पीली धातु की 02 थाली 01 परात व 01 लोटा बरामद किया गया । अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कराते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
