महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना चितबड़ागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-30/2026 धारा 87,137(2) BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया सें सम्बन्धित 01 नफर *अभियुक्त अश्वनी पाण्डेय उर्फ रविशंकर पाण्डेय पुत्र गगन पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर 11 जवाहर नगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराही फोर्स द्वारा आयुष अस्पताल बरैया पोखरा के पास से समय करीब 13.30 बजे दिन में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को भी आज ही अभियुक्त के कब्जे से सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
