जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए गेहूं खरीद में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में गेहूॅ खरीद की समीक्षा की गई, जिसमें उनके द्वारा सभी एजेन्सियों के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि खरीद में तेजी जायें । जनपद का गेहूॅ खरीद क्रय लक्ष्य 31,000.00 मी0टन के सापेक्ष 6474.20 मी0टन अद्यतन खरीद हुई है जो क्रय लक्ष्य का 20.88 प्रतिशत है । उसको बढ़ाने के निर्देश दिये गये तथा विपणन निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने ब्लाक के नोडल अधिकारी हैं तथा उनके द्वारा गेहूॅ क्रय का नियमित अनुश्रवण किया जायेगा। विशेष कर पी0सी0यू0, नैफेड व पी0सी0एफ0 क्रय एजेन्सी के शून्य क्रय केन्द्रों पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए उक्त क्रय केन्द्र पर गेहूॅ खरीद कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया । जिला खाद्य विपणन अधिकारी बलिया को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन गेहूॅ खरीद से अवगत कराकर गेहूॅ खरीद कार्य का अनुश्रवण करते हुए खरीद में तेजी लायेंगें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top