जे एन सीयू के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023  के प्रचार एवं समर्थन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में गुरुवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कमतैला, रसड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने मानव शृंखला का निर्माण किया। इसके बाद एक पदयात्रा का भी आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में लगभग 300 बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। मानव शृंखला निर्माण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिरि के नेतृत्व में रासेयो के कार्यक्रम अधिकारियों ने आयोजित किया। इसी तरह राधा मोहन किसान मजदूर पीजी कॉलेज, नियामतपुर, कंसो में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों ने  अधिनियम के समर्थन में महिलाओं से हस्ताक्षर हेतु अभियान चलाया, जिसमें लगभग 150 बालिकाओं ने हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कमलेश ठाकुर के द्वारा किया गया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के समर्थन में नारी शक्ति दीवार पर महिलाओं के द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं 100से अधिक बालिकाओं ने हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित थे। इसी प्रकार दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रजौली, सहतवार की बालिकाओं एवं एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के समर्थन में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह सूचना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने दी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top