भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति की बैठक आयोजित

MAHARSHI TIMES
0

 

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। गड़वार मोड़ स्थित कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति, एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रबंधक मोतीचन्द्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, ह्रदयनन्द सिंह, राम कैलाश सिंह, सदाफल वर्मा, सुरेश यादव, अनिरुद्ध ठाकुर, दिनेश यादव एवं राधेश्याम वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके कल्याण एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए सभी से एकजुट होकर समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top