जन पंचायत में क्षेत्रीय विकास पर हुआ मंथन

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिहरा हरपुर  के परिसर में रविवार को एक जन पंचायत  आयोजित किया गया।पंचायत के संयोजक आर्येंद्र कुमार उर्फ प्रसादी सिंह ने पंचायत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा क्षेत्र की जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जन संघर्ष समिति के गठन का  प्रस्ताव रखा । जिस पर सर्व सम्मति से सहमति बनी।

पंचायत के उद्देश्य पर  प्रकाश डालते  हुए श्री सिंह ने कहा देश को आजाद हुए 76 वर्ष से ज़्यादा हो गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है ।जर्जर सड़क ,बिजली ,पानी पुलिसिया उत्पीड़न तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसंघर्ष समिति जरूरी है। गजाधर मिश्र ने कहा कि खंदवा से लेकर मालीपुर तक ,छितौना से लेकर  सिकंदरपुर तक सड़क ,मालदा से लेकर  बिहरा हरपुर तक ,विशुनपुरा से नगरा तक सड़क अति जर्जर है लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान  नहीं जा रहा है ।बृजेश यादव ने कहा कि कभी एक साथ लंबी सड़क का निर्माण नहीं हुआ ।दो,चार कि मी सड़क का निर्माण किया जाता है आगे सड़क बनती है पीछे उखड़ जाती है।इसलिए समस्या बनी कि बनी रह जाती है।पूर्व प्रधान सुभाष यादव,प्रधान घूरा यादव,प्रधान राधेश्याम सिंह,शहाबुद्दीन की जन संघर्ष समिति के लिए नामित किया गया ।पंचायत को प्रधान कांशी राम,राम अवध ,नजीबुल्लाह आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top