रेलवे स्टेशन परिसर के कुआं में युवक का लटकता हुआ शव मिला।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया)  रसड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पानी टंकी के समीप कुंआ में गुरूवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ, एवं रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

छितौनी गांव निवासी जयलेश राजभर 40 पुत्र रामबरन राजभर स्टेशन रोड रसड़ा में ढाबा का संचालन करता था। गुरूवार की सुबह से जयलेश अचानक लापता हो गया। शाम लगभग 3 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी टंकी के पुराने खंडहर के समीप कुंआ के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई देने पर वह खंडहर के अंदर गया और कुआं में लटका हुआ शव देखकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गई और भारी संख्या में लोग जूट गए। शव की शिनाख्त जयलेश राजभर निवासी छितौनी के रूप में होने के बाद पुलिस काफी मशक्कत के बाद कुंआ से बाहर शव को निकालने में सफल हुई। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी पुलिस  पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top