महर्षि टाइम्स
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बना एएनएम सेंटर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जहां पर एनम की नियुक्ति तो है परंतु जबसे बना कोई भी एएनएम आज तक मौजूद नहीं रहती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर कला में 15 वर्ष पूर्व बना एवं केंद्र जो अपने परिवेश में बिल्कुल झाड़ियां में तब्दील हो चुका था। ग्राम प्रधान अनीता सिंह ने 15वां वित राज्य वित्त योजना अंतर्गत क्षेत्र पंचायत से वित्तीय वर्ष 2024 में एएनएम सेंटर का मरमत एवं रंगाई पुताई का कार्य कराया तब क्षेत्र के लोगों को यह आश जगी की एनम सेंटर के दिन अब संवरने वाले हैं! लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही से 15 वर्ष पूर्व बना यह एएनएम सेंटर अपने भाग्य को कोस रहा है! नसीरपुर कलां निवासी हरेन्दर शर्मा, बताते हैं कि एनम सेंटर पर दो एनमों की नियुक्ति हुई है,मगर अफसोस आज तक कभी भी केंद्र पर कोई भी मौजूद नहीं रही! वही पलिगरा कला निवासी अशोक यादव,का आरोप है कि ऐसी निष्क्रिय केंद्र की क्या आवश्यकता है। जिसमें एएनएम तो नियुक्त है लेकिन कभी सेंटर पर मौजूद नहीं रहती!
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि बहुत ही जल्द एएनएम सेंटर पर प्रसव, से संबंधित दवाएं व एएनएम रहने की रहने व्यवस्था की जा रही है!



