पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को किया निलंबित।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया ।थाना उभांव, जनपद बलिया में नियुक्त तत्कालीन निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें आवेदिका के आरोपपत्र को जमा करने के लिए आपत्तिजनक वार्ता प्रकाश में आयी है। उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, बलिया, ओमवीर सिंह द्वारा प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपित निरीक्षक नरेश मलिक को तत्काल प्रभाव से  दिनांक 13.04.2026 को निलम्बित किया जा चुका है। प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक उभांव, संजय शुक्ला की भी संलिप्तता पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से आज दिनांक-15.04.2026 को उन्हे निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है। वादिनी/पीड़िता कहीं बाहर गयी है, जिससे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पीडिता से सम्पर्क कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।*

*थाना उभांव पर निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को प्रभारी निरीक्षक उभांव नियुक्त किया गया है।*



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top