बेल्थरा रोड से रणजीत सिंह
बिल्थरारोड ( बलिया) सीयर के ब्लॉक के अंतर्गत डावकरा हॉल में पंचायत सहायकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने हेतु आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
समापन कार्यक्रम के दौरान बीडीओ फैसल आलम ने कहा कि पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए पंचायत सहायकों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाने की अपील की।
एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने पंचायत सहायकों की प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता में वृद्धि होती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत सहायकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी प्रदान करना रहा। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टल संचालन, डेटा एंट्री, पंजीकरण प्रक्रिया तथा लाभार्थी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया।
तकनीकी प्रशिक्षक अविनाश गुप्ता ने eGramSwaraj पोर्टल के संचालन, मेकर, चेकर एवं एडमिन (ADM) की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने पंचायत सहायकों को डिजिटल सिस्टम के माध्यम से कार्यों को सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के गुर सिखाए।
मुख्य प्रशिक्षण कर्ता के रूप में लवकुश विश्वकर्मा, कमलेश कुंवर एवं अविनाश गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से राजन साहू, उपेंद्र कुमार, मनीष प्रजापति, नागेंद्र कुमार, विमलेश कुमार, विशाल प्रजापति, दिनेश यादव, रोशनी भारती, शिल्पा सिंह, कुमारी निभा, लालसा देवी, साधना, वैष्णवी, शिम्पी, आशीष, सुशील, जयप्रकाश, अमित कुमार, रत्नेश, विकास, विजय, प्रियांशी मौर्य, पिंकी, ज्योति, किरण, रेखा, खुशबू, राजेश्वरी, कुमकुम, रीता, ब्यूटी, उजमा, पवन, कृष्णा, आराधना, प्रीति, अमृता, आरती, वर्षा, उजमा हसन, अभिषेक, हेमा, अंकित, मयंक, सती प्रकाश, पवन सिंह, अक्षय, शिवानंद, आदर्श कुमार, शशिकला, आदित्य वर्मा, अंजली सिंह, राजेश्वरी पांडे, धर्मेंद्र यादव एवं विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

