एसएसबी के जवान अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर हर कोई दिखा द्रवित

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान अखिलेश सिंह 35 का पार्थिव शरीर जैसे ही रसड़ा के अठिलापुर गांव पहुंचा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। स्वजनों के चीख-पुकार से हर कोई द्रवित दिखा। भारी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर मृत जवान को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राम इकबाल सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह सीमा सुरक्षा बल में वर्ष 2013 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कोलकाता के सीली गुड़ी तैनात थे। 9 अप्रैल 2026 को डिप्यूटी के दरम्यान अचानक इनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान की पत्नी रोली सिंह, दो पुत्रियां नैन्सी तथा नित्या सहित अन्य स्वजनों के चित्कार से सभी मर्माहत थे। उनका अंतिम संस्कार बलिया गंगा तट पर किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश राजभर, पवन सिंह, जयप्रकाश यादव सहित भारी संख्या लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top