नाबालिग का अपहरण करने वाले गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । थाना स्थानीय पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि  दिनांक 17.04.25 को वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष बिना बताये कही चली गयी है ।  जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-56/25 धारा 137(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

इसी क्रम में दिनांक 14.04.26 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार तिवारी मय हमराह टीम द्वारा बाउम्मीद बरामदगी व गिरफ्तारी में गैर प्रान्त गुजरात में थाना बावला, जिला अहदाबाद से *01 नफर अभियुक्त ज्ञान तिवारी उर्फ ज्ञान सिंह पुत्र रामस्वरुप सिंह निवासी डाडा अमौली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया तथा  कब्जे से अपहृता/नाबालिग पिडिता को भी बरामद किया गया । बरामदगी/बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87, 64(1) BNS व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top