106 वर्ष की स्वतंत्रता सेनानी फूलमती देवी का निधन, 21 अप्रैल को ब्रह्म भोज

MAHARSHI TIMES
0




रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर ( बलिया )।। क्षेत्र के लखनापार निवासी एवं गुरु गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह की दादी, स्वतंत्रता सेनानी फूलमती देवी का बीते 8 अप्रैल को 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि फूलमती देवी स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से जुड़ी रही थीं और अपने जीवन में सादगी, संघर्ष और समाजसेवा की मिसाल पेश की। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र सहित दूर-दराज से लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

परिजनों के अनुसार, स्वतंत्रता सेनानी फूलमती देवी का ब्रह्म भोज 21 अप्रैल को उनके पैतृक गांव लखनापार में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश के कई दिग्गज नेता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top