जे एन सीयू में राजनीति विज्ञान विभाग के अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित जय प्रकाश नारायण सभागार में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों ने अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और  वित्त अधिकारी श्री आनन्द दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर कुलपति ने कहा कि यह प्रस्थान का समय नहीं है बल्कि छात्रों के लिए यह समय विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित ज्ञान को समाज में वापस लौटाने के सुनहरे अवसर के समान है। कहा कि आपने, जो भी ज्ञान विश्वविद्यालय में रहकर अर्जित किया है, उस ज्ञान का उपयोग स्वयं को, समाज को और राष्ट्र को सशक्त और स्वस्थ बनाने में करें। कहा कि विश्वविद्यालय ऐसी धूरी है, जो नवसृजन का कार्य करती रहती है इसलिए सभी छात्रों से यही उम्मीद है कि वह अपने जीवन यात्रा के दौरान जिस मुकाम या स्थान पर रहे, अपने संस्थान का नाम रौशन करने का हरसंभव प्रयास कार्य करते रहें। कहा कि मजबूत लोकतंत्र ही मजबूत राष्ट्र की धुरी होती है, यदि हमें अपने राष्ट्र को मजबूत करना है तो विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का सृजन करना होगा और यह जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों की है।   छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखकर ही विश्वविद्यालय में केशव ध्यान साधना केन्द्र स्थापित किया गया है, साथ ही  परिसर में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ की प्रतिकृति को भी स्थापित किया गया है। कुलपति ने समस्त विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सफल होने की बधाई दी।

वित्त अधिकारी श्री आनंद दुबे ने छात्रों को उनके भविष्य में सफल होने की बधाई देते हुए कहा कि आज का युवा एक ऐसी शक्ति है, जो बड़े परिवर्तन कर सकता है किंतु उन्हें अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना सिखना होगा जैसा विगत   प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपना परचम लहराया है, वैसे ही आप सभी को अपनी ऊर्जा का संचय करते हुए अपने भविष्य का सृजन करना होगा और उसी से विश्वविद्यालय का नाम रौशन हो सकता है, सभी छात्र सफल हो ऐसा उन्होंने कामना किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज का आयोजन किया जिसके आधार पर मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। छात्रों में श्री अनन्य कृष्ण श्रीवास्तव, मिस्टर फेयरवेल और छात्राओं में सुनीति गुप्ता और सौम्या मिश्रा मिस फेयरवेल चुने गए।

 इस दौरान डॉ० छबिलाल, डॉ० अनुराधा राय, डॉ० मनोज कुमार, निदेशक शैक्षणिक डॉ०  पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ० प्रियंका सिंह, डॉ० प्रवीण नाथ यादव, डॉ० विनीत सिंह, डॉ० गौतम कुमार गुप्ता, डॉ० शैलेन्द्र सिंह सहित परिसर के प्राध्यापकगण तथा छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top