महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना चितबड़ागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 12/26 धारा 137(2),87, 65(1) बीएनएस 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया सें सम्बन्धित मुकदमा की विवेचना के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा लोकेशन के आधार पर उ0नि0 श्री मनोज कुमार यादव मय हमराह फोर्स दिनांक 10.04.2026 को *01 नफर अभियुक्त मुरारी उर्फ आर्यन पुत्र राजेश बिन्द निवासी रामपुरचिट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* को गैर प्रान्त गुजरात के जिला सूरत थाना सचिन के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को भी सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आज दिनांक 14.04.2026 को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
