चाकू के साथ जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

सुखपुरा बलिया। थाना सुखपुरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दोपहर मे मेरा लडका स्कूल भारतीय बाल शिक्षा निकेतन, भरतपुरा से कक्षा-9 की परीक्षा देकर घर लौट रहा था कि छोटू महाराज सिनेमा के पीछे तिराहे पर मेरे ही गाँव के 03 युवकों द्वारा  मेरे लडके को रोककर गाली-गलौज देते हुए जान मारने की नियत से पीठ व पेट और सिर मे चाकू से मार दिये मेरा लडका संजीत मौके पर ही लहुलुहान होकर गिर गया जिसे जिला-अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद गभीर चोट होने के कारण ड्रामा सेन्टर B.H.U रेफ्फर किर दिया गया। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी इसी क्रम में आज दिनांक 01.04.2026  को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026  धारा 109(1),352,3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित *अभियुक्तगण 1. अंकुश यादव पुत्र अनिल यादव 2. रजनीश यादव पुत्र राजेश यादव 3. विवेक कुमार ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासीगण भरतपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया* को वसन्त विहार पार्क के बाउण्ड्री वाल के पास से समय लगभग 09.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश व रजनीश की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01-01 अदद चाकू बरामद कर थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top