पीसीएस राहुल पांडेय जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी बने

MAHARSHI TIMES
0


ओमप्रकाश वर्मा

नगरा(बलिया)। क्षेत्र के देवरहीं परसिया निवासी राहुल पांडेय ने पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र व जनपद का मान बढ़ाया है। राहुल का चयन जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। राहुल के चयन से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। देवरहीं निवासी अमरनाथ पांडेय के पुत्र राहुल पांडेय महर्षि विद्या मंदिर नैनी प्रयागराज से हाईस्कूल, केंद्रीय विद्यालय नैनी प्रयागराज से इंटरमीडिएट व सिविल इंजीनियरिंग नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी राउरकेला से बीटेक की डिग्री हासिल की है। बीटेक के बाद राहुल को रेलवे में वरिष्ठ खंड अभियंता के पद पर चयन हो गया। इस पद पर रहते हुए राहुल ने यूपीपीसीएस की तैयारी की तथा पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई । राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों की मेहनत और माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। उनका कहना है कि यदि आज के युवा अनुशासन में रह कर कर्तव्य निष्ठा से पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। राहुल की सफलता पर प्रधान प्रतिनिधि भुवाल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान चिंता सिंह, संजय पांडेय, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, अभय प्रजापति, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह, देवनारायण प्रजापति, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, पंकज सिंह, जगसन सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू, पृथ्वी पाल सिंह, राजू सोनी , अमरेन्द्र सोनी, कृष्ण कुशवाहा, सन्तोष पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, लालबहादुर सिंह, फतेह बहादुर सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top