बनावट , सजावट, दिखावट गिरावट का मुख्य कारण: - प्रो ०संजीत कुमार गुप्ता

MAHARSHI TIMES
0

जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय में समाजकार्य विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जय प्रकाश नारायण सभागार में समाजकार्य विभाग के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को  विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति सच्चा सामाजिक कार्यकर्ता होता है, जो समाज की पीड़ा को महसूस करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बनावट, सजावट, दिखावट और गिरावट समाज में कई समस्याओं के मुख्य कारण बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। अंत में सभी ने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा ने कहा कि समाज सेवा से पहले स्वयं की विकृतियों को दूर करना समाज सेवा का प्रथम पड़ाव होता है। 

समाज का विभाग के सहायक आचार्य डॉ संजीव कुमार ने कहा कि लगातार प्रयास से किसी भी सफलता को पाया जा सकता है। 

सहायक आचार्य डॉ रूबी ने कहा कि समाज के शोषित वंचित पीड़ित लोगों की सेवा करना एक मजबूत सामाजिक चरित्र होता है। 

समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ प्रेमभूषण ने कहा कि समाज में वही व्यक्ति पूजनीय होता है जिसके सद कर्म महान होते हैं।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अविनाश सिंह नंदन, अरविंद पांडे,कृष्णकांत पटेल, चंदन यादव ,सोनू देव यादव, प्रदीप, राजू,निशांत ,पलक, कोमल, निधि ,देवांश सिंह,धर्मात्मा सिंह, चित्र तिवारी, शालू मिश्रा, स्नेहा आदि लोग मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का संचालन अविनाश पांडे ने एवं आभार शुभम सिंह ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top