गरीबी पर भारी पड़ी मेहनत: बेटी चांदनी ने 95.33% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

MAHARSHI TIMES
0

उपजिलाधिकारी शरद चौधरी एवं पूर्व विधायक गोरख पासवान ने चांदनी को साइकिल भेंट कर किया सम्मानित।

महर्षि टाइम्स 

बिल्थरा रोड(बलिया)। मेहनत, लगन और बुलंद हौसले के दम पर कसेसर करौंधी गांव की बेटी चांदनी चौहान ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। आर्थिक तंगी के बीच हासिल की गई इस शानदार सफलता ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है।मंगलवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी एवं पूर्व विधायक गोरख पासवान चांदनी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे साइकिल भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने चांदनी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि वह इंटरमीडिएट परीक्षा में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी तो उसे स्कूटी भेंट की जाएगी।चांदनी, मनोज चौहान की पुत्री हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं,जबकि माता गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में चांदनी दूसरे स्थान पर हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।चांदनी आर्यभट्ट झकरी इंटर कॉलेज, कसेसर की छात्रा हैं, जबकि उनका परीक्षा केंद्र सुदामा सुखराज इंटर कॉलेज, पूरा में बनाया गया था।सम्मान समारोह के दौरान गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने भी चांदनी की सफलता पर खुशी जताई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top