महर्षि टाइम्स
बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में आज दिनांक 28/04/2026, दिन सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम 02 ने परीक्षा के तीनों पालीयों में ,विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र,परिचय-पत्र इत्यादि की जांच की एवं सख्त निर्देश दिया और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए दृढ़ता जताई।इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा। इस टीम ने मथुरा पी.जी. कालेज, बलिया से चार परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की ।इसके साथ टी .डी. कालेज में एक परीक्षार्थी के पास निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन प्राप्त हुआ। इस टीम में डॉ स्मिता, डॉ शैलेश एवं डॉ आकाश मौर्या टीम सदस्य के रूम में शामिल रहें। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दो टीम गठित की गई है, द्वितीय टीम में डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ सौम्या तिवारी एवं डॉ संजीव शामिल है ।
