ग्राम सभा में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर आयोजित

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। तहसील बैरिया के ग्राम सभा बहुआरा में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बलिया द्वारा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर (एससीएसपी) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा निःशुल्क टूल-किट्स वितरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि श्री अमित सिंह, जिला उद्योग केन्द्र बलिया के कनिष्ठ सहायक अरविन्द कुमार गौतम, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा लालगंज के शाखा प्रबंधक बैलेन्द्र राव तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रवि कुमार श्रीवास्तव ने भी ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के श्री राकेश कुमार साहू, मधु सागर, जितेन्द्र सिंह एवं विवेकानन्द सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार साहू द्वारा किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और स्वरोजगार के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top