शैलेश सिंह
बैरिया, बलिया । सोमवार को समाजवादी पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत पीडीए परिवार के 21जातियों का स्वत्रंत संगठन गठित करने हेतु उनके संयोजक का किया गया चुनाव । सभी संयोजकों को अपने स्वजातीय कमेटी गठित कर प्रदेश कार्यालय भेजने का निर्देश ।
प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय कार्यलय में पार्टी के पदाधिकारियों के बैठक विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव के नेतृत्व में आहुति की गई जिसमें ब्राह्मण समाज से अंगद मिश्रा "फौजी", क्षत्रिय समाज से शैलेश सिंह,यादव समाज से उमेश यादव,मौर्य से अनूप वर्मा कविजी, पासवान से राजनारायण पासवान,बिंद समाज से दीनानाथ विन्द,राजभर से मंटु राजभर,मल्लाह से वशिष्ठ साहनी,हरिजन से सुरेश राम,कुम्हार से प्रभुनाथ प्रसाद,नाई समाज से शामू ठाकुर,धोबी से राजकुमार,गोड़ से अरुण कुमार गोड़ , पाल से अमित,नट से ललन नटराज,मल्होरी से प्रदीप माली,तुरहा से अनिल,कमकर से अवधेश प्रसाद, मुस्लिम से मु0 इरफान अन्सारी,बढई से जितेन्द्र शर्मा तथा कुर्मी समाज से अशोक पटेल आदि को स्वजातीय संगठन के गठन के संयोजक/प्रभारी नियुक्त किया गया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई ।
बैठक में प्रदेश सचिव संजय मिश्रा,एस एस तिवारी, विनायक मौर्य, राजप्रताप यादव,स्वामी नाथ यादव कामेश्वर यादव तथा बुधु यादव आदि ने अपना विचार रखा । बैठक के उपरांत सभी नवनियुक्त प्रभारियों को अंगवस्त्रम व डायरी-पेन देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।


