महर्षि टाइम्स
बलिया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष बलिया में निकली जाने वाली श्रीरामनवमी के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय पताका फहराने के लिए हुआ था। इसी दिन हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। विश्व हिंदू परिषद इस उत्सव को बड़ी भव्यता के साथ मनाता आया है, इस महोत्सव के लिए विश्व हिंदू परिषद रामनवमी से पूर्व ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि के प्रथम दिन से इस रामोत्सव के कार्यक्रम को मनाना प्रारंभ कर देता है, जिसमें जिले के प्रत्येक गांव तक प्रभु श्री राम के जीवन वृतांत की चर्चा करते हुए सभी के अंदर प्रभु श्री राम के आदर्श एवं मर्यादा को भरने का कार्य किया जाता है एवं प्रत्येक प्रखंड में शोभायात्रा निकाली जाती है। बलिया जिले की ऐतिहासिक शोभायात्रा रामनवमी के अवसर पर निकाली जाएगी जिसमें प्रभु श्रीराम दरबार, बाल स्वरूप सीता-राम, हनुमान एवं भगवा ध्वज का प्रदर्शन किया जाएगा। यह शोभायात्रा अपने प्रारंभिक स्थान जापलिनगंज दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर, बालेश्वर मंदिर, महाराज अग्रसेन मार्ग, चौक, टाउन हॉल चौराहा, विशुनिपुर चौराहा, आर्य समाज रोड, माल गोदाम रोड, रामलीला मैदान एवं जापलिनगंज पुलिस चौकी होते हुए पुनः जापलिनगंज दुर्गा मंदिर पर समाप्त होगी, जहां पर प्रभु श्री राम एवं पूरे राम दरबार का भव्य पूजा एवं आरती की जाएगी। साथ- ही उन्होंने इस शोभायात्रा को गौरवशाली बनाने की बात कही।
