डीएम व एसपी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जनपद में किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बैरिया में प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से इस जागरूकता वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों का डाटा एकत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवाएं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे समय पर उसका लाभ उठा सकें। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से तहसील बैरिया के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top