तहसील परिसर में डीएम-एसपी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बैरिया बलिया। डीएम व एसपी ने तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद उन्होंने तहसील बैरिया परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने नाम का पीपल का पौधा लगाया, जबकि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपने नाम का बरगद का पौधा रोपित किया। वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top