महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में सोमवार की शाम तिरंगा में लिपटा आर्मी के जवान रणजीत यादव का पार्थिव शरीर पहुंचने पर उनके दर्शन के लिए लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ा। स्वजनों के चित्कार से हर कोई दुखी दिखा पड़ रहा था। स्व. रामप्रकाश यादव के पुत्र रणजीत यादव वर्ष 2013 में आर्मी में तैनात हुए और उनकी पहली तैनाती कुमाऊ रेजिमेंट के तहत जम्मु कश्मीर के लद्दाख बार्डर पर की गई। लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व वे अचानक बीमार पड़े जिनका लखनऊ में उपचार चल रहा था। इस बीच उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ किंतु रविवार की रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना के जवान व स्वजन रणजीत यादव के पार्थिव शरीर को लेकर प्रधानपुर गांव पहुंचे जहां उनकी माता मेवावती देवी, पत्नी पूजा यादव के बिलाप से हर कोई गम में दिखा। मृतक जवान का तीन वर्षीय पुत्र राजभूषण की मायूसी सभी दुखी थे। गार्ड आफ आनर की सलामी के बाद शव यात्रा निकाली कई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे। रणजीत यादव का अंतिम संस्कार प्रधानपुर स्थित तमसा तट के किनारे किया गया।


