महिला शक्तिकरण हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं को महिलाओं/बालिकाओं में पम्पलेट देकर किया गया जागरुक
चितबड़ागांव थाना परिसर में मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112 एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक।
महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह (विकास)
चितबड़ागांव बलिया। थाना चितबड़ागांव के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना स्थानीय में थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह द्वारा महिलाओं तथा बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी समाज की शक्ति है और उसके सम्मान एवं सुरक्षा के बिना एक स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने मिशन नारी शक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, जिससे समाज में सम्मान और सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
कार्यक्रम के समापन के दौरान थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायत के वार्डों में कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर चेयरमैन अमरजीत सिंह, उप-निरीक्षक मनोज कुमार यादव, अरविंद सिंह, प्रमोद तिवारी, रमेश सिंह,महिला कांस्टेबल महिमा पाल,व महिला आरक्षी सुषमा,सभासद गण ,आशा बहु ,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री , लेखपाल ,पत्रकार, आदि की उपस्थिति में ,महिलाओं तथा बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर--
🤙1090 वूमेन पावर लाइन
🤙1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
🤙108 एंबुलेंस सेवा
🤙1930 साइबर अपराध
🤙1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
🤙102 स्वास्थ्य सेवा
🤙112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई। थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया द्वारा।
महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई:-**
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना
*जनपद बलिया पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान "मिशन शक्ति फेज-5.0"(द्वितीय चरण) के तहत समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण एवं जन सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने हेतु किया जा रहा है।














