चितबड़ागांव बलिया । आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना चितबड़ागांव परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रतीक यादव, चेयरमैन अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, व्यापारी नेता पप्पू केसरी, सभासद अखिलेश सिंह, मनोज कन्नौजिया, कमरूद्दीन खां, अवधेश गुप्ता, कन्हैया सोनी, अंशु वर्मा, गोपाल जी सोनी सहित नगर पंचायत के बड़े बाबू रामबहादुर सिंह, प्रधान अजय कुमार यादव, मुनीब राजभर, कारों ग्राम पंचायत के प्रधान चुनमुन ,रोहित राजभर, उप निरीक्षक अतुल कुमार, प्रमोद तिवारी, मनोज यादव, कांस्टेबल मनीष यादव, अशोक मोर्या, हिमांशु सिंह सहित गणमान्य नागरिक, डीजे संचालक एवं सभी हल्का प्रभारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से होली एवं रमजान पर्व को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही आमजन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सभी डीजे संचालकों को निर्धारित मानक क्षमता के अनुरूप ध्वनि नियंत्रण का पालन करने के निर्देश दिए गए तथा उन्हें इस संबंध में नोटिस भी प्रदान किया गया।
चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि होली और रमजान जैसे पवित्र पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं। सभी नगरवासियों को मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाना चाहिए, जिससे क्षेत्र की परंपरा और आपसी सद्भाव बना रहे।
वहीं थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें किसी भी पक्ष द्वारा कोई गंभीर समस्या नहीं उठाई गई। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर थानाक्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




