बंद पड़ा आरओ मशीन, दुषीत पानी पीने को लोग मजबूर

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मटीहीं चट्टी पर लगा आरओ मशीन पिछले दो सालों से बंद पड़ा है। इसके चलते चट्टी पर आने वाले जाने वाले राहगीरों, ग्राहकों व व्यापारीयों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है और वे प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं।बताया जा रहा है कि ब्लाक प्रमुख आदित्य कुमार गर्ग द्वारा पुलिस चौकी के पास आरों मशीन लगवाया गया किन्तु पानी का निकास कहा होगा ये नहीं सोचा गया। मटीहीं चट्टी परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचते हैं, लेकिन आरओ मशीन खराब होने के कारण उन्हें स्वच्छ पानी की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। अख्तियारपुर निवासी बेचन यादव ने कहा कि भीषण मौसम में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों, लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि आरओ मशीन की शीघ्र मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top