महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना दुबहड़ पर वादी मुकदमा द्वारा थाना दुबहड़ पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने पुरे परिवार के साथ आसनसोल जिला वर्हमान प0 बंगाल में रहता हूँ। जब मैं अपने भाई के साथ पैतृक मकान शिवरामपुर आया तो देखा कि अन्दर के तीन कमरो का ताला तोडा गया था, जबकि बाहर का दरवाजा का ताला लाँक था। अन्दर समान चेंक करने पर पता चला कि सोने की ज्वेलरी जिसमें - हार, कंगन, कानफुल, अंगूठी, चैन, नथिया व चांदी की ज्वेलरी, अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 06.03.2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम के थानाध्यक्ष श्री अजय पाल, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 राजबहादुर सिंह मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व पेण्डिग विवेचना मु0अ0सं0 20/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए *अभियुक्त 01. जमशेद शेख पुत्र आसिक शेख निवासी ग्राम संवरुबांध थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष 2. शहजाद उर्फ बुलेट पुत्र अमीन शेख निवासी ग्राम संवरुबांध थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष* को उदयपुरा के पास NH 31 के पास से गिरफ्तार कर *01 नफर बाल अपचारी* को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।अभियुक्त 1.जमशेद शेख उपरोक्त के कब्जे से जेवर (सोने का) 47.207 ग्राम व जेवर (चांदी का) 668 ग्राम 2. शहजाद उर्फ बुलेट उपरोक्त के कब्जे से बरामदशुदा जेवर (सोने का) 33.830 ग्राम व जेवर (चांदी का) 462 ग्राम 3. बाल अपचारी के कब्जे से बरामदशुदा जेवर (सोने का ) 35.300 ग्राम व जेवर (चांदी का ) 419 ग्राम ,कुल जेवर (सोने का ) 116.390 ग्राम व जेवर (चांदी का ) 1.549 किलोग्राम बरामद हुआ । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) वीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

