एक दो दिनों में चालू करा दिया जायेगा - ग्राम पंचायत अधिकारी
महर्षि टाइम्स
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत के बढ़वलिया स्थित प्रसिद्ध माधो ब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में लगा आरओ मशीन पिछले पांच माह से बंद पड़ा है। इसके चलते मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है और वे प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन आरओ मशीन खराब होने के कारण उन्हें स्वच्छ पानी की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। भीषण मौसम में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि आरओ मशीन की शीघ्र मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाए, ताकि दर्शनार्थियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी राम सहाय ने बताया कि आरो बंद होने जानकारी हुई है। इसको एक दो दिनों में चालू करा दिया जायेगा

