जनपद के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

MAHARSHI TIMES
0


ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदीप कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से माह के दूसरे शनिवार, 13 दिसंबर को सभी 27 थानों के परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद थाना परिसर में उप जिला अधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में थाना दिवस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

थाना दिवस के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी एवं आम नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इस अवसर पर कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक प्रकरण का निस्तारण मौके पर ही आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कर दिया गया। शेष दो मामलों में अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उप जिला अधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना तथा प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, शाहनिंन्दा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार, उप निरीक्षक जगतपति मिश्रा सहित थाना एवं चौकी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों में सुरक्षा एवं भरोसे की भावना और अधिक प्रबल हुई।

थाना दिवस के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की। वहीं जनपद के सभी थानों में आयोजित थाना दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को समय रहते राहत मिल सके।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top