साइकिल से सचिवालय पहुंचे पंचायत सचिव-पंचायत सचिवों के सत्याग्रह का लगातार दसवां दिन।

MAHARSHI TIMES
0

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर । जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों का सत्याग्रह/ शांतिपूर्ण आंदोलन लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत सचिव अपने दस सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन/ सत्याग्रह कर रहे हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यभानु राय ने कहा कि हम शासन की विभिन्न योजनाओं का संचालन करते हैं। योजनाओं के संचालन में ना हमें समय का ध्यान रहता है ना छुट्टियों का लेकिन इसके बावजूद भी सरकार का ध्यान हमारी मूलभूत सुविधाओं पर नहीं है, शासन लगातार सचिवों की उपेक्षा कर रहा है। वर्तमान समय में सचिवों को मात्र ₹ 200 प्रतिमाह वाहन भत्ते के रूप में साइकिल भत्ता दिया जाता है जबकि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ब्लाक, तहसील एवं जिला तक सचिवों को दौड़ लगानी पड़ती है इसलिए हम लोग शासन एवं जनता का कार्य करते हुए शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं और विरोध स्वरूप पूरे प्रदेश के सचिव अपना निजी वाहन छोड़कर पैदल, साइकिल,बस, ऑटो , टोटो से अपनी ग्राम पंचायत में या विकासखंड पर जाकर कार्य कर रहे हैं। 

ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा की दूसरे विभागों के अधिकांश कार्यों की जिम्मेदारी सचिवों के ऊपर थोप दी जा रही है जिससे हमारे मूल विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं इसलिए इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी और यदि शांतिपूर्ण सत्याग्रह के बाद भी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो पूर्ण रुप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

आज दसवें दिन सत्याग्रह के क्रम में समस्त सचिव अपने विकासखंड मुख्यालय पर साइकिल से पहुंचे और विभागीय बैठकों में भाग लिया तत्पश्चात वहां से अपनी ग्राम पंचायत में एस आई आर गौशाला, ग्रामीण सचिवालय पहुंचे  और विभागीय कार्यों  का संपादन किया।  दूरस्थ विकास खंड में सचिवों द्वारा सार्वजनिक परिवहन बस अथवा समूह में ऑटो की सवारी की ।कुछ सचिव तो पैदल भी घूमते दिखे सचिवों को साइकिल पर देख जनता में कौतुहल भी रहा और तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही,,,

 इस क्रम में विकासखंड भांवरकोल  में सचिव हरिओम कनौजिया देवाग सिंह,पंकज सिसोदिया, बृजेश कुमार शशिकांत,महताब आलम पिंटू सरोज ने सामूहिक रूप से ऑटो में अपनी यात्रा की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top